Haldwani News: लालकुआं में बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। हल्दूचौड़ की अंबिकापुरम कॉलोनी में चोरों ने दो माह से बंद एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर लिए। घनी आबादी के बीच हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। अंबिकापुरम स्थित जागनाथ भवन निवासी कलावती भट्ट पत्नी स्वर्गीय जय कृष्ण भट्ट करीब दो माह पूर्व स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने बेटों के पास दिल्ली चली गई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा और ताला टूटा देखा तो ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.