हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: कालाढूंगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम सुधीर कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी तय कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई गई। यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन शाह, गंगा सिंह बिष्ट, राजकुमार पांडे, हरीश आर्य, सरदार अमरीक सिंह, सभासद रोहित बुढलाकोटी, दीप सती, प्रेम बल्लभ जोशी, फूल सिंह कुमटिया, बालम बिष्ट, सुरेश बिष्ट, विपिन पांडे, स्वास्तिक उपाध्याय, कमल बिष्ट, रंजीत कौर, इं...