हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: कालाढूंगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा गया कि जनहित से जुड़े मामलों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से चकलुआ में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को शासन स्तर पर निरस्त करने, कोटाबाग एवं कालाढूंगी के सरकारी चिकित्सालयों में पर्याप्त चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था, जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइनों की शीघ्र मरम्मत कर प्रत्येक घर तक नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, कोटाबाग ब्लॉक एवं कालाढूंगी नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र सु...