Haldwani News: रोडवेज कर्मचारियों का आज से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन अब और उग्र हो गया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की देहरादून में एमडी परिवहन बीना जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई महत्वपूर्ण वार्ता पूरी तरह विफल रही। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि वार्ता में वेतन, डीए (महंगाई भत्ता) और अन्य प्रमुख मांगों का कोई समाधान न निकलने के बाद यूनियन ने अपने पहले के अल्टीमेटम के तहत आज 30 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर इस आंदोलन को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों का चक्का जाम, वेतन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 3500 कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.