हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। बदायूं से नैनीताल घूमने आए तीन युवकों और एक किशोर ने ज्योलीकोट स्थित एक रेस्टोरेंट के काउंटर पर रखा मोबाइल उठा लिया। रेस्टोरेंट संचालक की सूचना और बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर तल्लीताल क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर तीन युवकों का चालानकर बाइक सीज कर दी।कोतवाल हरपाल सिंह के अनुसार शनिवार को बदायूं निवासी तीन युवक और एक किशोर दो बाइकों से नैनीताल घूमने आए थे। ज्योलीकोट स्थित एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के दौरान काउंटर पर रखा मोबाइल उठाकर अपने साथ ले गए। रेस्टोरेंट संचालक दीपक जीना ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ बाइक का नंबर उपलब्ध कराया। पुलिस ने नैनीताल की ओर आने वाले मार्गों पर वाहनों की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद तल्ल...