हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रम हुए। रेल कर्मियों ने वर्षों पुराने अनुपयोगी रेल स्क्रैप, बेकार पुर्जों और लोहे के टुकड़ों से कई उपयोगी वस्तुएं तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मेला और कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य वेंडर्स और कैंटीन संचालकों को अधिकृत रीसाइक्लर संस्था मेसर्स स्वयंभू इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जोड़कर प्लास्टिक कचरे के सही निस्तारण की जानकारी देना था। इस दौरान काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सासाराम स्टेशन पर कचरा प्रबंधन की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान क...