हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड की कवायद अब आगे बढ़ी है। अब रिंग रोड की जद में आने वाली जमीनों का सर्वे कर चिह्नीकरण किया जाएगा। वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम इस काम को अंजाम देगी। टीम यह पता लगाएगी कि प्रस्तावित रिंग रोड के दायरे में कितनी निजी, वन और राजस्व विभाग की जमीन आ रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। हल्द्वानी में करीब 18.6 किलोमीटर लंबी रिंग रोड प्रस्तावित है। इसका निर्माण रामपुर रोड स्थित बेलबाबा से लामाचौड़ तक किया जाना है। रिंग रोड बनने से शहर के भीतर से गुजरने वाले वाहनों का दबाव कम होगा। खासकर बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को शहर के व्यस्त...