हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मोटाहल्दू खड़कपुर निवासी एक व्यक्ति को पिछले हफ्ते तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। मामले में अब घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खड़कपुर, मोटाहल्दू निवासी निशा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि पांच अक्तूबर की रात करीब 10:26 बजे उनके पति राजेन्द्र प्रसाद ड्यूटी से पैदल घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...