हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से श्रीराम की भव्य बारात को लेकर शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की गई। संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे महिलाओं के लिए प्रभु श्रीराम के चरणों से आई मेहंदी का कार्यक्रम होगा। इसमें टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना प्रस्तुति देंगे। रविवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी। बरेली रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को अयोध्यापुरी की तर्ज पर सजाया गया है, जबकि रामलीला मैदान जनकपुरी के स्वरूप में नजर आएगा। समिति संरक्षक रूपेंद्र नागर और मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि बारात दोपहर दो बजे राधा-कृष्ण मंदिर से रवाना होकर सांस्कृतिक झांकियों के साथ रामलीला मैदान पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Hathras News: राम बरात में उमड़ा...