हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामलीला ग्राउंड के पास से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। गौजाजाली उत्तर, चौधरी बस्ती निवासी नितिन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि दो अक्तूबर को दोपहर 12 बजे वह अपनी बाइक से रामलीला ग्राउंड आये थे। बाइक को लॉक कर खड़ी की थी। रात 10 बजे वापस आया तो बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरों का बढ़ा आतंक, दो बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...