Haldwani News: रामलीला की तालीम 18 से शुरू होगी
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: कालाढूंगी। आदर्श नवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर में 18 अगस्त से रामलीला की तालीम शुरू होगी। रविवार को रामलीला मैदान में कमेटी अध्यक्ष कमल सती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में तय किया गया कि 18 अगस्त से रामलीला की तालीम शुरू की जाएगी। इसके अलावा शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक भव्य राम बारात निकालने और दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर हरीश मेहरा, पुष्कर खनायत, पूरन जोशी, बृजेश साह, कैलाश बुढलाकोटी, कुंदन बिष्ट, वीरेंद्र मटेला, जगदीश कांडपाल, प्रदीप सती, आन सिंह गैड़ा, गोविंद पांडे, रमेश बेलवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू, आय-व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.