हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड में शनिवार देर रात गौला सेंटर पेट्रोल पंप के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई की रात एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। कार को बिलाल हुसैन पुत्र नजाकत हुसैन निवासी बिलासपुर, रामपुर चला रहा था। बिलाल हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। इस घटना में बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र टीकम सिंह बिष्ट निवासी कालीपुर रोड, पंचायतघर को हल्की चोटें आईं। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने...