हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: रामनगर, संवाददाता। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद रामनगर के पम्पापुरी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पम्पापुरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क किनारे धराशायी हो गया। पेड़ की चपेट में आने से नीचे खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त आसपास कोई राहगीर या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं और पूरे पम्पापुरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके अलावा सड़क मार्ग बाधित होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाकर रास्ता साफ करने तथा बिजली व्यवस्था को सुचारু करने के कार्य में जुट गई। स्थानीय...