हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: रामनगर। हिंदी विभाग में शैक्षणिक व साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद में विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें एमए तृतीय सेमेस्टर की प्रियंका को अध्यक्ष, एमए प्रथम सेमेस्टर के भुवन चंद्र जोशी को उपाध्यक्ष और एमए तृतीय सेमेस्टर के निर्मल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, बीए तृतीय सेमेस्टर के अनमोल दिवाकर को संयुक्त सचिव और बीए प्रथम सेमेस्टर की हर्षिता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीता कुशवाहा सहित डॉ. ललित मोहन, डॉ. सुरेश चंद्रा व डॉ. नीमा राणा आदि ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: शारीरिक एवं संस्कृत विभाग के चुने गए पदाधिका...