हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रानीबाग के चित्रेश्वरधाम स्थित शनि मंदिर के नाम पर कथित अतिक्रमण के विरोध में शनिवार को पहाड़ी आर्मी ने महापंचायत का आयोजन किया। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता सीधे शनि मंदिर परिसर में जा पहुंचे। ठीक उसी वक्त मंदिर समिति की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भंडारा चल रहा था।

विवाद की स्थिति जिसके चलते विरोध प्रदर्शन और भंडारे के आयोजनों के आमने-सामने आने से विवाद गहरा गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन माहौल शांत नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग बयान सामने आए हैं।

आरोप और खंडन पहाड़ी आर्मी संगठन ...