हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। रानीबाग चित्रेश्वर धाम में शनि मंदिर के कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने गुरुवार को कालाढूंगी चौराहे पर जन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। अभियान जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में चलाया गया। नगर अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर आनंद सिंह कन्याल ने कहा कि रानीबाग पहाड़ी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आस्था का केंद्र है। महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के विरोध में आवाज उठाने वाले कत्युरी समाज के 49 लोगों के खिलाफ हेमंत गुप्ता की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और काठगोदाम कोतवाली में शिकायत देने के बावजूद अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष ...