हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह जनपद नैनीताल आने पर भव्य स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम चार बजे हल्द्वानी के भाखडा पुल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वाहन रैली के रूप में उनका काफिला लामाचौड़, कुसुमखेड़ा, कालाढुंगी रोड, नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंचा। उन्होंने राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए जाने पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने दिनेश आर्या को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका लंबा संगठनात्मक...