हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: कालाढूंगी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार कालाढूंगी पहुंचे दिनेश आर्या का लालकुआं दुग्ध संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि भाजपा की सर्वसमावेशी नीति का ही परिणाम है कि एक साधारण कार्यकर्ता को देश के उच्च सदन में सेवा का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए अनुसूचित जाति की महिला दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दूध उत्पादन के लिए 350 'मिल्क केन किट' और 7 लाख 63 हजार के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। यहां जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जाधारी सुरेश भट्ट, सुरेश तिवारी, शांति गौरांग, मीना रौते...