Haldwani News: राजेंद्र नगर में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजेंद्र नगर वार्ड-12 स्थित पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमंत साहू के कार्यालय में मंगलवार को प्रभु हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की निशुल्क नेत्र जांच करने के साथ ही आंखों से संबंधित समस्याओं के बारे में परामर्श दिया। जांच के दौरान जिन मरीजों में ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई है, उनके ऑपरेशन निशुल्क कराए जाएंगे। युवा नेता हेमंत साहू ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए भविष्य में भी निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर लगाए जाएंगे। रामवती देवी, कविता आर्या, गंगा कश्यप, लीला तुरहा, संतोषी देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.