हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गौलापार क्षेत्र के छह प्रमुख गांवों मानपुर, प्रतापपुर, कालीपुर, जसपुर खोलिया, त्रिलोकपुर दानी और हरिपुर ठठोला (मदनपुर) को राजस्व ग्राम घोषित करने की छह दशक पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को ग्राम स्तरीय समिति और वन अधिकार समिति के तत्वावधान में गौलापार के रेशम बाग में आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद की और त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की। ग्रामीणों ने वर्षों से उपेक्षा का शिकार होने का दर्द बयां करते हुए कहा कि वे वर्ष 1962 से इन बस्तियों को राजस्व ग्राम घोषित कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साल 2020 से लगातार पत्राचार और ज्ञापन सौंपने के बावजूद स्थानीय सांसद और विध...