हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में मंगलवार को छात्र संघ द्वारा कृषि संकाय एवं छात्र संबोधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कॉलेज भूमि को महाविद्यालय के नाम कराने के लिए किए गए अपने 23 दिवसीय ऐतिहासिक आंदोलन के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कॉलेज में वाटर कूलर और सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि पुष्प मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष गुंजन तिवारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्रों को मेहनत से पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हि...