हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट की ओर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे परिसर उपलब्ध कराए गए। इस दौरान छात्रों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान आम, आंवला, हरड़, कचनार, जामुन, छितवन, अर्जुन, गुलमोहर, कटहल, सिल्वर ओक, मोगरा, रातरानी, कुसुम, इमली और अशोक सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। शिक्षक हेमंत कुमार डूंगराकोटी, योगेश चंद्र जोशी, पवन कुमार पंत, घनश्याम भट्ट, मोहन चंद जोशी, दीपक पाण्डेय सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कृष्णा कॉलेज में किया गया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Rampur News: पौधरोपरण कर...