हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: एंबुलेंस का इंतजार छोड़ गुरुग्राम के युवाओं ने संभाला मोर्चा -पलटी कार से घायलों को निकाला, दो को ऑटो और छात्रा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया एसटीएच इंसानियत की मिसाल

हादसे के बाद युवाओं ने संभाली राहत की जिम्मेदारी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कैंची धाम के दर्शन कर लौट रहे गुरुग्राम के चार युवाओं ने सड़क हादसे में घायलों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। फ्लाईओवर के पास कार पलटने से हुए हादसे के बाद युवाओं ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन मदद पहुंचने में देरी होते देख उन्होंने खुद राहत एवं बचाव की जिम्मेदारी संभाली। घायलों को पलटी कार से निकालकर दो को ऑटो और एक छात्रा को अपनी कार से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित धानावस गांव निवासी दीपक, ललित, राहुल और...