हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय नैनीताल की ओर से मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026 के तहत हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की रस्साकसी और दौड़ में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दर्जाधारी मोहन पाठक एवं विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ के संयोजक किशोर जोशी ने विजेताओं को सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत, माधुरी ज्वाला, विनय जोशी, उमेश रावत, गोपाल नेगी, अमन आनंद देव, सुरेश पांडे, निशांत मेहता, गोविंद लटवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...