हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह रैकुनी निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा ने गुरुवार देररात उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। उनकी जीत पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और विधायक बंशीधर भगत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। रविंद्र सिंह पहले भी सहकारी बैंक में संचालक रहे चुके हैं। वर्ष 2024 में आयोजित सहकारिता महोत्सव में उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया था। इससे पहले भी वह सहकारी संस्थाओं और बैंक की गतिविधियों से जुड़े रहे। रैकुनी वर्ष 2000 में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे चुके हैं। इसके बाद से वह लगातार भाजपा से जुड़े रहे। वहीं मंडी समिति हल्द्वानी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके ...