हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नारायणी सेवा समिति की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पर्वतीय उत्थान मंच, हीरा नगर में पतंग, राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं के साथ बुजुर्गों, माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट रहीं। समिति अध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह बिष्ट ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों और प्रतिभागियों का आभार जताया। लता बिष्ट, महक चावला, राज संधु, कमलेश पांडे, रवि गुरुरानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीमा जागरण मंच ने पूर्व सैनिकों संग मनाया रक्षाबंधन यह...