हल्द्वानी, अगस्त 22 -- Haldwani News: भावना कोहली, हल्द्वानी। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही भाई-बहन के प्रेम की डोर अब डाकघर की कतारों से निकलकर मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच गई है। राखी भेजने के लिए काउंटर पर घंटों इंतजार करने के बजाय लोग क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। घर बैठे ही मोबाइल ऐप से राखी, चॉकलेट, मिठाई और गिफ्ट चुनकर ऑर्डर किए जा रहे हैं, जिनकी डिलीवरी महज कुछ ही मिनटों या उसी दिन हो रही है。 यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बच्चों को पसंद आ रही कार्टून वाली राखियांऑनलाइन बाजार में स्टार्टिंग प्राइस ऑनलाइन बाजार में 100 रुपये से शुरू होने वाले राखी कॉम्बो पैक ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इन पैकों में राखी के साथ चॉकलेट और टीका-चंदन शामिल है। यही नहीं, ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सीधे विदेश बैठे भाइयों तक भी राखी...