हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर रविवार को रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में लोहरियासाल मल्ला स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया। 155 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे, लेकिन मेडिकल जांच में 40 लोग रक्तदान के अयोग्य पाए गए। इसके बाद 115 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गजराज सिंह बिष्ट, एडीएम विवेक राय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, उत्तराखंड गो-सेवा संगठन के संस्थापक पंकज कुलौरा, ब्रह्माकुमारीज की दीपा, रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का, सचिव उदय भट्ट, नगर पा...