हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 5 और 6 सितंबर को 6वीं नैनीताल जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चैंपियनशिप के संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं, मंच संचालन और जिलेभर के खिलाड़ियों के पंजीकरण को लेकर चर्चा की गई। भास्कर ओली, नवीन सिंह बोहरा, डॉ. ज्योति चुफाल, महेश चंद पाठक, प्रकाश चंद पांडे, हिना चुफाल, स्वीटी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...