हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पेशेवर नशा तस्कर उत्तराखंड के पहाड़ की जवानी को नशे के जाल में धकेल रहे हैं। नैनीताल जिले में नशे का कारोबार फैलाने के लिए तस्कर स्थानीय युवाओं को निशाना बना रहे हैं। बीते एक साल में पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े इस खतरे की गंभीरता बयां कर रहे हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते एक साल में जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर 150 मुकदमे दर्ज किए गए और 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 120 आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 करोड़ 93 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इनमें सबसे अधिक कीमत स्मैक की रही। पुलिस ने तीन किलो 24 ग्राम 675 मिलीग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.72 करोड़...