हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में गुरुवार को सवर्ण शक्ति संगठन ने यूजीसी के नए नियम के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान उत्तराखंड आंदोलन के रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड को बनाने के लिए रामपुर तिराहा में लोगों ने बलिदान दिया था। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा संख्या सवर्ण समाज की है, फिर भी सरकार यूजीसी जैसा कानून लाकर हमारे साथ भेदभाव कर रही है। संयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। यूजीसी का यह नया नियम बच्चों के भविष्य को खत्म करने वाला है...