हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने बेतालघाट ब्लॉक में संगठन का विस्तार करते हुए दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने धीरज जोशी को बेतालघाट ब्लॉक संगठन मंत्री मनोनीत किया है। वहीं, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि की संस्तुति पर जीवन चंद उर्फ जानी को प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नियुक्तियों पर विक्की बोरा, महेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र पटियार, भुवन नेगी, हरीश पटियार, विक्रम बिष्ट, खगेंद्र पटियार, मोहन सिंह भंडारी, नवीन तिवारी और शाहिद समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और दल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

हिंदी हिन्दुस...