Haldwani News: यूओयू में 14 जुलाई से मनेगा हरेला महोत्सव
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और लोक संस्कृति के प्रतीक 'हरेला महोत्सव' को इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 14 से 18 जुलाई तक पांच दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा पर्व है। मुक्त विश्वविद्यालय इस पर्व को केवल एक परंपरा के रूप में नहीं, सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी के रूप में मना रहा है। कुलपति ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पर्व को जनआंदोलन का रूप दें और प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.