Haldwani News: यूओयू में टूर गाइडिंग पाठ्यक्रम पर हुई कार्यशाला
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया के सहयोग से टूर गाइडिंग एवं एस्कॉर्टिंग स्किल्स पाठ्यक्रम के विकास पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। निदेशक डॉ. बी. शद्रच ने विशेष संबोधन दिया। विशेषज्ञ प्रो. वेंकैया वुमान ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा और ब्लेंडेड लर्निंग पद्धति पर जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। संचालन डॉ. विशाल कुमार शर्मा ने किया। अंत में प्रो. जीतेंद्र पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.