हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर संसदीय प्रणाली, लोकतंत्र और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पिओरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज गहना की टीम दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज मौना की टीम तीसरे स्थान पर रही। पिओरा की टीम का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...