Haldwani News: युवाओं में बढ़ रही कमर दर्द और गठिया की बीमारी
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बदलती जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हड्डी और जोड़ों से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 180 से 190 मरीज उपचार और परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। इनमें कमर दर्द, गठिया, घुटनों व अन्य जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ संबंधी समस्याओं के मरीज सबसे अधिक हैं। अस्थि रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव जिंदल ने बताया कि लंबे समय तक बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों में कमी, बढ़ता मोटापा, अनियमित खानपान और व्यायाम का अभाव इन बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। पहले गठिया और घुटनों का दर्द अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलता था, लेकिन अब 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में इन समस्याओं से पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.