हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आनंदीपुरम नवाबी रोड में मानसिक बीमारी से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक आनंदीपुरम निवासी 37वर्षीय दीपांशु पांडेय अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दीपांशु ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दीपांशु पिछले लंबे समय से गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मानसिक ...