हल्द्वानी, जुलाई 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। थाना मुखानी क्षेत्र के अंतर्गत कमलुवागांजा-कालाढूंगी रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान इंदिरापुरम कॉलोनी हरीपुर नायक निवासी 41 वर्षीय दीपक भट्ट पुत्र उर्वादत्त भट्ट के रूप में हुई है। मुखानी कोतवाली के प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:47 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि खन्ना होटल के सामने कमलुवागांजा रोड पर एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा है। उसकी चप्पलें सड़क किनारे अलग-अलग बिखरी हुई हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्राथमिक जांच करने पर मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए, हालांकि कान के पास हल्की खरोंच के निशान मिले हैं। मौके प...