Haldwani News: यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई गई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि अस्थायी रूप से रोडवेज और केएमओयू बस अड्डों को शहर के अन्यत्र किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। खाली होने वाली जगह पर शहर के मुख्य बाजारों में घूम रहे ठेलों और आगामी दीपावली के त्योहार के मद्देनजर त्योहारी सामान का बाजार लगवाया जाए, ताकि बाजार में लगने वाले भारी जाम से आम जनता और खरीदार को राहत मिल सके। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी, महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, युवा जिलाध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.