हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के साथ समाज के बीच सीधा संवाद बढ़ाने का मंत्र दिया। उन्होंने दीवाली पर कुम्हार, सुनार और बर्तन कारोबारियों के घरों व प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर उनसे बातचीत करने और उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया। बुधवार को भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिए मंच पर बैठना ही जरूरी नहीं है। संगठन की कतार में अंतिम पायदान पर खड़ा कार्यकर्ता भी मेहनत और अनुशासन के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा विकासनगर शहर मंडल ने मनाया दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश...