हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। मानसून के बीच मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को शहर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने तिकोनिया नैनीताल रोड, कैनाल रोड (निकट जीएसटी भवन, काठगोदाम) और वार्ड संख्या 29 एवं 30 का दौरा कर सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति एवं जलभराव की आशंकाओं का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को बारिश को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था और जल निकासी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्रा...