हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को यातायात नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांची। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि शहर की सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित कमियों की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, गणेश भट्ट सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...