हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस करने के बाद डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इंटर्नशिप करने वाले 134 डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। मामले में उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस भी दिया है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें दिया जा रहा 17 हजार रुपये का स्टाइपेंड बेहद कम है, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए। लंबे समय से मांग पूरी न होने के कारण डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस इंटर्न कार्य बहिष्कार पर, दून अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरना शुरू वहीं इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी से अस...