Haldwani News: मुखानी से 14 साल की किशोरी लापता हुई
हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र से बीते दिन 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी अपने भाई को दुकान से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। किशोरी के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मामले की सूचना मुखानी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। एसएचओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि शीघ्र सकुशल किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.