Haldwani News: मुखानी से युवती लापता, अपहरण की आशंका
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी की निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र निवासी 23 साल की युवती 27 जुलाई की दोपहर परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। एसएचओ का कहना है कि युवती को शीघ्र सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.