Haldwani News: मुखानी में तेज रफ्तार एक्सयूवी बेसमेंट की दुकान में घुसी
हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी चौराहे से आगे कट के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर बेसमेंट में बनी दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान का शटर पांच फीट अंदर तक धंस गया। हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी से उनकी खोजबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा गुरुवार रात गाड़ी के यू-टर्न लेते समय हुआ। वाहन की जबरदस्त टक्कर से कंप्यूटर और सीसीटीवी उपकरण बेचने वाली दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और आसपास कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कनखल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचला स्थानीय लोग और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.