Haldwani News: मुखानी चौराहे से श्यामा गार्डन तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने मुखानी चौराहे से श्यामा गार्डन तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 08 दुकानदारों के चालान काटे। इनसे कुल 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में 2 गाड़ी सामान निगम ने अपने कब्जे में लिया। जब्त सामान को निगम परिसर में जमा कराया गया है। इस मौके पर नोडल अधिकारी अतिक्रमण गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक कार्तिक, अंकुर, दीपक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.