हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, हल्द्वानी में गुरुवार को जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या असिस्टेंट प्रोफेसर अनीता अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों की भावनाओं को समझने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने आसपास ऐसे लोगों की पहचान करें, जो तनाव, अकेलेपन, निराशा या किसी अन्य परेशानी से गुजर रहे हों। जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित सहायता दिलाने और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ तक पहुंचाने में सहयोग करें। अनीता अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या रोकना केवल चिकित्सा क्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मे...