Haldwani News: मानसिक अस्वस्थ महिला का टॉयलेट में प्रसव, नर्सों की तत्परता से बची जान
हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बेस अस्पताल की इमरजेंसी के बगल में बने शौचालय में बुधवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला ने बेटे को जन्म दे दिया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल की नर्सों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और महिला व नवजात की जान बचाई। महिला सुबह से ही अस्पताल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी। उस पर एक-दो मरीजों व तीमारदारों का जबरन मोबाइल छीनने का भी आरोप है। अस्पताल के गार्ड ने जब उससे नाम पता पूछा तो वह कुछ नहीं बता पायी, जिसके बाद मामले की सूचना महिला पुलिस को दी। पुलिस का नाम सुनते ही महिला घबराकर शौचालय में जा घुसी। कुछ देर बाद शौचालय के भीतर ही उसकी डिलीवरी हो गई। अंदर से बच्चे रोने की आवाज सुनते ही अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। बेस अस्पताल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.