हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम-नैनीताल मार्ग से लगे सूर्याजाला, दोगड़ा और डोलमार गांवों में मादा गुलदार अपने तीन शावकों के साथ लगातार देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाल ही में डोलमार स्थित बारोमासा किचन के पास गुलदार ने तनुज जीना के पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शाम ढलते ही गुलदार की आवाजाही बढ़ने से ग्रामीण व रेस्तरां संचालक जल्दी दुकानें व घर बंद करने को मजबूर हैं। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और क्षेत्र को गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में मनोरा रेंज के रेंजर नीतिन पंत ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...